Newslaundry Hindi
अंजना की कोरोना वाली अंताक्षरी और चैनलों का मुस्लिम द्वेष
ऐसे समय में जब पूरा देश लॉकडाउन से गुजर रहा है, लोगों की चिंताएं और आशंकाएं बढ़ी हुई हैं तब लोगों की स्वाभाविक सी प्रतिक्रिया होगी कि न्यूज़ देख लिया जाय. देश और दुनिया का ताज़ा सूरते हाल जान लिया जाय. आजजब अख़बार भी नहीं आ रहे हैं तब ख़बरिया चैनलों की अहमियत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है. लेकिन हमारे न्यूज़ चैनलों पर फिलहाल आपको अंताक्षरी से लेकर रामायण के कलाकारों के अनुभव शेयर करने की होड़ लगी हुई है. ध्यान रहे कि यह अंताक्षरी बिल्कुल उसी वक्त में खेली जा रही थी जिस वक्त कोरोना से डर कर दिल्ली- उत्तर प्रदेश की सीमा पर लाखों की संख्या में मजदूर, कामगार पलायन के लिए इकट्ठा हो गए थे. इतना ही नहीं, मौकेे की तलाश में बैठे सांप्रदायिकता से ओत प्रोत न्यूज़ चैनलों ने तबलीग़ी जमात के बहाने मुसलमानों और इस्लाम पर हमले की सारी हदें पार कर दीं. पूरी टिप्पणी देखिए, और अपनी राय अवश्य दीजिए.
Also Read
-
‘How can we believe he’s dead?’: As Gulf war traps Indian sailors, a family waits
-
HPV vaccine rollout faces wild theories and real questions. The govt is unready for both
-
A US torpedo punches holes in India’s net security provider claim and maritime ambitions
-
ड्रोन हमले में तबाह हुए जहाज के भारतीय कप्तान का कोई सुराग नहीं, अधिकारी बोले- लापता, परिवार ने पूछा- कैसे मान लें
-
Hafta letters: Spineless strongmen, selective outrage, and the need for a more diverse NL