Aaj Ka AQI
24 दिसंबर, 2024: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के घर से 'आज का एक्यूआई'
यह कार्यक्रम वायु प्रदूषण को लेकर हमारी मुहिम ‘हवा का हक’ का हिस्सा है. आप इससे कैसे जुड़ सकते हैंं, जानने के लिए यहां क्लिक करें और हमें समर्थन देने के लिए यहां क्लिक करें.
24 दिसंबर की सुबह दिल्ली की हवा दुनिया के 100 सबसे प्रदूषित शहरों में पहले स्थान पर थी. यहां पहले नंबर पर होना ख़ुशी की बात नहीं है. यह चिंता की बात है. इसीलिए न्यूज़लॉन्ड्री ने 'हवा का हक़' नाम से अपनी मुहिम शुरू की है. इसके तहत हम हर रोज़ ले आएंगे यह शो जिसका नाम है ‘आज का #AQI’.
हर रोज़ ताकतवार और जवाबदेह लोगों के घर के बाहर हम करेंगे दूषित हवा की जांच और उनसे पूछेंगे सवाल.
मंगलवार सुबह आठ बजे हम केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंचे. दिल्ली में दो दिन से हल्की बारिश के बावजूद, पीएम 2.5 का आंकड़ा 266 और पीएम 10 का आंकड़ा 308 था. यह इस बात का इशारा है कि हवा बहुत ही खतरनाक स्थिति में है.
दिवाली के आसपास जब दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई थी तब मंत्री जी पार्टी के प्रचार में और प्रधानमंत्री के ट्वीट को रिपोस्ट करने में व्यस्त थे. नवंबर और दिसंबर में भी यही सिलसिला जारी रहा.
मंत्री जी, आपकी हवा को लेकर कितने चिंतित हैं इसका उदाहरण है कि प्रदूषण को लेकर जो बैठक अगस्त में होनी थी, वो अक्टूबर में हुई. जिसमें हरियाणा, दिल्ली और पंजाब सरकार के मंत्रियों के साथ भूपेंद्र यादव ने भी हिस्सा लिया. दो साल पहले भी अक्टूबर, 2022 में भी ठीक ऐसी ही बैठक हुई, जिसमें पराली से होने वाले प्रदूषण को रोकने के उपायों पर हुई चर्चा हुई. लेकिन हालात जस के तस रहे.
यह कार्यक्रम वायु प्रदूषण को लेकर हमारी मुहिम ‘हवा का हक’ का हिस्सा है. आप इससे कैसे जुड़ सकते हैंं, जानने के लिए यहां क्लिक करें और हमें समर्थन देने के लिए यहां क्लिक करें.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां