Newslaundry Hindi
एन एल चर्चा 5: हरियाणा में बलात्कार की घटना, हज सब्सिडी, आईआरएस के आंकड़े और अन्य
हरियाणा के जिंद में बारहवीं की छात्रा से बलात्कार की घटना, सरकार द्वारा हज सब्सिडी खत्म करना, भारतीय अखबारों का रीडरशिप सर्वे 2017 और चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा पर प्रसाद मेडिकल कॉलेज भ्रष्टाचार मामले में सवाल उठाते वकील प्रशांत भूषण की प्रेस कॉन्फ्रेंस- रहे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय.
रिपोर्टिंग के लिए जिंद गए अमित भारद्वाज ने फोन पर पुलिस द्वारा लापरवाह तरीके से मामले की जांच की बात कही. उन्होंने बताया कि घटना 9 तारीख को घटी लेकिन पुलिस ने 14 तारीख को सीसीटीवी फुटेज की खोजबीन शुरू किया. वरिष्ठ पत्रकार आरफा ख़ानम शेरवानी इस हफ्ते चर्चा की अतिथि थी. आरफा ने सरकार द्वारा हज सब्सिडी खत्म करने का स्वागत किया. लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि सरकार की नीयत इस मामले में साफ नहीं, वह ध्रुवीकरण के मकसद से ऐसा कर रही है. पैनल का संचालन कर रहे न्यूज़लॉन्ड्री संपादक अतुल चौरसिया ने प्रसाद मेडिकल कॉलेज विवाद पर प्रकाश डाला. ओपिनियन राइटर आनंद वर्धन ने अखबारों के रीडरशिप सर्वे पर कहा कि यह सिर्फ अखबारों के सर्कुलेशन की संख्या का आंकड़ा है. इसके दो अहम कारण हैं- भारत में नवशैक्षिक वर्ग का उभार और मुद्रित (छपे हुए) शब्दों पर लोगों का ज्यादा भरोसा होना.
पत्रकारों की राय, क्या पढ़ा-देखा जाए-
आनंद वर्धन
किताब- आवर मून हैज़ ब्लड क्लॉट्स
किताब- हेडलाइन्स फ्रॉम द हर्टलैंड- रिइंवेंटिंग द हिंदी पब्लिक स्फियर
किताब- इंडिया न्यूजपेपर रिवॉल्यूशन- कैपिटलिज्म, टेकनोलॉजी एंड द इंडियन लैंग्वेज प्रेस, 1977-1999
अरफा ख़ानम शेरवानी
किताब- गीता प्रेस एंड द मेकिंग ऑफ हिंदु इंडिया
अतुल चौरसिया
सिनेमा- द पोस्ट
सिनेमा- मुक्काबाज़
हमारे सभी पॉडकास्ट न्यूज़लॉन्ड्री एप पर सुने जा सकते हैं.
आइओएस- http://apple.co/2iZhEq1
एंडरॉयड- http://bit.ly/2jTtG3x
Also Read
-
India’s media problem in 2 headlines: ‘Anti-women’ opposition, ‘mastermind’ Nida Khan
-
Indian firms dumped Rs 1,000 crore of unapproved opioid pills into West Africa’s drug crisis
-
Deleted despite documents: Inside West Bengal’s ‘political’ SIR
-
Appellate tribunals or a black hole? Where the Bengal SIR goes to bury a ‘second chance’
-
Is Ayurveda harming people? Malayalam movie Vaazha II stirs debate