Newslaundry Hindi
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ी संख्या में की पत्रकारों से मुलाकात
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ी संख्या में पत्रकारों से मुलाकात की है. यह जानकारी खुद आरएसएस ने जारी की है. बता दें कि सरसंघचालक मोहन भागवत की उपस्थिति में कई बैठकों का आयोजन किया गया था. ताजा जानकारी के मुताबिक 8 दिसंबर 2020 को दिल्ली में विभिन्न समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनलों के संपादकों के साथ दो सत्र की बैठक हुई. इस बैठक में 52 संपादक शामिल हुए. हालांकि इस बैठक में कौन-कौन शामिल थे उनके नाम सामने नहीं आए हैं.
वहीं 25 दिसंबर 2020 को मुंबई में दो बैठकों का आयोजन हुआ. संपादकों के सत्र में 18 उपस्थिति रहीं और टेलिविजन धारावाहिक निर्माताओं के सत्र में 13 धारावाहिक निर्माता उपस्थित हुए.
इसके अलावा 22-23 फरवरी 2021 को दिल्ली में सोशल मीडिया में प्रभावी लोगों को आमंत्रित किया गया. इसमें 18 प्रांतों से 14 महिलाओं सहित 85 लोग उपस्थित रहे.
इससे पहले हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें केंद्रीय मंत्रियों के एक समूह ने भी कई पत्रकारों के साथ मुलाकात की थी. जिसमें सामने आया कि मीडिया के उस हिस्से को कैसे नियंत्रित किया जाए जो सरकार के साथ नहीं है या उनसे अलग राय रखता है.
न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट दावा करती है कि केंद्र ने कार्यशैली को लेकर कुछ पत्रकारों और संपादकों से परामर्श लिया. इस बैठक में कई पत्रकार शामिल हुए. जून 2020 में जिसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्रियों का प्रधानमंत्री से "प्रेरित" दल कर रहा था.
Also Read
-
UP journalist booked over LPG queue video, cops say ‘visuals old, misleading’
-
Gods in the commons: Noida’s norms ‘on paper’, temples on the ground
-
Savita Bhabhi and I: A true love story
-
11 dead as fire breaks out at Cuttack’s SCB Medical College; judicial inquiry ordered
-
ओडिशा के एससीबी अस्पताल में आग की चपेट में आने से 11 की मौत, न्यायिक जांच के आदेश